युवा संकल्प दिवस के रूप में मनेगा डिप्टी सीएम का जन्मदिन

सहरसा : शनिवार को स्थानीय राजद विधायक अरूण कुमार यादव के आवास पर युवा राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. पूर्व युवा राजद अध्यक्ष विजेंद्र यादव के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ आनंद आजाद ने नौ नवंबर को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्म दिवस […]

सहरसा : शनिवार को स्थानीय राजद विधायक अरूण कुमार यादव के आवास पर युवा राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. पूर्व युवा राजद अध्यक्ष विजेंद्र यादव के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ आनंद आजाद ने नौ नवंबर को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्म दिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस मौके पर तेजस्वी यादव के जन्मदिवस पर युवा राजद के कार्यकर्ता बिहार के सभी जिलों में प्रखंड से लेकर पंचायत व वार्डों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >