सहरसा : सावधान, यदि आप घर से बाइक पर सवार होकर कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो रूकिये. बाइक स्टार्ट करने से पहले बाइक की सभी कागजात की जांच कर ले. कागजात की जांच के बाद आप जूता व हेलमेट पहने हैं या नहीं. इसको भी देख लें. यदि इनमें से कुछ भी कमी है तो बाहर निकलने से परहेज करें. अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना भरना होगा. शहर में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस सजग है. पुलिस पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार के निर्देश पर सख्ती से वाहन जांच की जा रही है. हरेक चौक-चौराहों पर वाहन की जांच हो रही है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के किस चौक पर कब आपको वाहन जांच के लिए पुलिस रोक दे, कहना मुश्किल है. इसलिए घर से बाहर निकलते समय इन बातों पर ख्यात रखना आवश्यक है. ताकि आप निश्चिंत होकर अपनी मंजिल तक मंगलमय यात्रा कर सके.
बाइक के साथ कागजात व हेलमेट रखना जरूरी पुलिस हुई सख्त
सहरसा : सावधान, यदि आप घर से बाइक पर सवार होकर कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो रूकिये. बाइक स्टार्ट करने से पहले बाइक की सभी कागजात की जांच कर ले. कागजात की जांच के बाद आप जूता व हेलमेट पहने हैं या नहीं. इसको भी देख लें. यदि इनमें से कुछ भी […]

बना स्थायी पोस्ट
वाहन जांच को लेकर शहर के पांच जगहों को चिह्नित कर स्थायी चेकपोस्ट बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में शहरी क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक गतिविधि पर नियंत्रण रखने के लिए सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी चौक, तिवारी चौक, सर्वा ढ़ाला, शिवपुरी ढ़ाला, डुमरैल पर प्रत्येक दिन शाम पांच बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक स्थायी रूप से वाहन चेकिंग की जायेगी. जानकारी के अनुसार रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर महिला थाना में पदस्थापित ललित मंडल, सर्वा ढ़ाला पर सदर थाना में पदस्थापित धनबिहारी मिश्रा, तिवारी टोला चौक पर बैजनाथपुर शिविर में पदस्थापित सअनि एचएन राम, शिवपुरी ढ़ाला पर देवकुमार गिरी वाहनों की जांच करेंगे.