कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

काशनगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान सिमरिया नहर के समीप से एक युवक को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान सिमरिया नहर के समीप से एक युवक को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सिमरिया नहर के समीप एक युवक को संदेह के आधार पर रोके जाने व जांच क्रम में युवक के पास से एक कट्टा बरामद किया गया. बरामद हथियार को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत माली गांव निवासी जामुन यादव के पुत्र गोल्डेन कुमार के रूप में की गयी. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >