सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 सड़क मार्ग पर हुआ हादसा

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. ताजा मामला शुक्रवार सुबह का है, जहां सोनवर्षा राज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 सड़क मार्ग पर रंगीनिया गांव के समीप स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी गांव निवासी बालाजी एवं विकास कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वे रंगीनिया गांव के समीप पहुंचे कि स्कूटी सवार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना अनुमंडलीय अस्पताल को दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >