व्यवसायी से मांगी "15 लाख रंगदारी, गिरफ्तार

पूरब बाजार निवासी अनिता टेकरीवाल ने दर्ज कराया मामला दुकान मालिक को जान से मारने की दी धमकी सहरसा : एक व्यवसायी से बदमाशों द्वारा 15 लाख रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये […]

पूरब बाजार निवासी अनिता टेकरीवाल ने दर्ज कराया मामला

दुकान मालिक को जान से मारने की दी धमकी
सहरसा : एक व्यवसायी से बदमाशों द्वारा 15 लाख रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पूरब बाजार निवासी अनिता टेकरीवाल ने कहा कि 18 अगस्त को घर पर बैठी थीं. बाइक से सहरसा बस्ती निवासी मो सफी अहमद व मो मोइउद्दीन आया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि जो दुकान भाड़ा पर लगाया है, उसे खाली कर दो. नहीं तो 15 लाख रंगदारी देना होगा.
दूसरे दिन 19 अगस्त को दोनों नामजद सहित अन्य आया और मेरे भाड़ेदार दुकानदार को गाली-गलौज करते खाली करने को कहा. उनलोगों ने धमकी देते हुए कहा कि जब तक तुम्हारा मालिक 15 लाख नहीं देगा, तब तक सभी दुकानें बंद रहेंगी. किरायेदार दीपक चोखानी द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर जेब से 40 हजार रुपये व चेन छीन लिया. विरोध करने पर हथियार का भय दिखा अविलंब रंगदारी की रकम देने व नहीं देने तक दुकान बंद रखने को कहा. अन्यथा मालिक व सभी को जान से मारने की धमकी दी.
सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >