मौत खींच लायी थी सुधीर को गांव

मौत खींच लायी थी सुधीर को गांवएक दिन पहले ही जालंधर से आया था सुधीर..प्रतिनिधि4सिमरी नगरसलखुआ प्रखंड अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के बगल में हो रहे निमार्णाधीन भवन में मजदूरी कर रहे सुधीर सादा की करंट लगने से बुधवार सुबह मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार […]

मौत खींच लायी थी सुधीर को गांवएक दिन पहले ही जालंधर से आया था सुधीर..प्रतिनिधि4सिमरी नगरसलखुआ प्रखंड अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के बगल में हो रहे निमार्णाधीन भवन में मजदूरी कर रहे सुधीर सादा की करंट लगने से बुधवार सुबह मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह लगभग आठ बजे जब सभी मजदूर भवन निर्माण में लगे मिक्सचर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे, इसी दौरान मशीन का उपरी सिरा मशीन के उपर जा रहे ग्यारह हजार वोल्ट की तार से जा सटा और इसके बाद मशीन में करंट आ गया और सभी मजदूर झुलस गये. सभी मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन सलखुआ पीएचसी ले जाते वक्त ही रास्ते में सलखुआ अंतर्गत चकला मुसहरी निवासी छब्बीस वर्षीय सुधीर सादा की मौत हो गयी.एक दिन पहले ही जालंधर से लौटा था सुधीरबुधवार सुबह हुई घटना में मौत की मुंह में समा चुके सुधीर सादा घटना से सिर्फ एक दिन पूर्व ही जालंधर से लौटा था. मृतक के पिता गोनार सादा ने रुंधे गले से बताया कि बाबू, एक दिन पहले ही जनसेवा से ऐले रहै. हमरा की मालूम रहे की इ भाय जैते. जानकारी मुताबिक मृतक सुधीर सादा मंगलवार को ही जालंधर से लौटा था. चकला मुसहरी निवासी फूलो सादा ने आंसू भरी आंखों को पोछते हुए बताया कि मंगलवार को ही हम और सुधीर दोनों एक साथ अन्य जनों के संग जनसेवा एक्सप्रेस से घर लौटे थे, लेकिन हमें यह अंदाजा नहीं था की मौत उसका यहां इंतजार कर रही है. हम दोनों वहां मजदूरी कर खुशी पूर्वक अपना जीवन जी रहे थे.लेकिन ईश्वर ऐसा दर्द देगा, हमें मालूम ना था.परिवार पर टूटा पहाड़बुधवार को हुई घटना के बाद से मृतक सुधीर के घर में मातम पसरा है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि घर का लाडला इस दुनिया में नहीं रहा. बुधवार सुबह जैसे ही सुधीर की मौत की जानकारी सुधीर के परिजनों को मिली. वैसे ही मृतक के सभी परिजन दौड़े दौड़े अस्पताल पहुंच गये. अस्पताल में सुधीर की लाश देखते ही मृतक की पत्नी चंदा देवी गश खाकर गिर गयी. वहीं मृतक के पिता और बहन भी शव को देखते ही फूट फूट कर रोने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि परिवार का इकलौता सुधीर प्रदेश में मेहनत कर घर चलाता था, घर का इकलौता कमाऊ सुधीर अब इस दुनिया में नहीं रहा, यह सोच सभी की आंखे नम हो जा रही है. वहीं मृतक की दादी ने बताया कि कुछ ही महीने पहले सुधीर को एक लड़का हुआ था, अब उसे बाप का प्यार कौन देगा. यह कह रो पड़ती है. ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर हंसमुख और सौम्य स्वाभाव का धनी था. अपनी कमाई के बल पर पूरे परिवार को संभालने वाला अब इस दुनिया में नही रहा.फोटो – परिजन 16 – रोती मृतक की पत्नीफोटो – परिजन 17 – सुधीर का टिकट दिखाते उसके पिता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >