आदेश के बावजूद मूल विद्यालय में नहीं दे रहे योगदान

सोनवर्षाराज : क्षेत्र स्थित दर्जनों प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक गैर कानूनी ढंग से अपने मूल विद्यालय से अपना प्रतिनियोजन अन्य विद्यालयों में करा कर मजे ले रहे हैं और संबंधित विभाग उन्हें घर बैठे वेतन का भुगतान दे रहा है. इस बाबत सोनवर्षा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के […]

सोनवर्षाराज : क्षेत्र स्थित दर्जनों प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक गैर कानूनी ढंग से अपने मूल विद्यालय से अपना प्रतिनियोजन अन्य विद्यालयों में करा कर मजे ले रहे हैं और संबंधित विभाग उन्हें घर बैठे वेतन का भुगतान दे रहा है. इस बाबत सोनवर्षा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के 17 विद्यालय के प्रतिनियोजित शिक्षक शिक्षकाओं का प्रतिनियोजन रद्द करते हुए बीते 29 मार्च को ही अपने-अपने मूल विद्यालय में अपना योगदान समर्पित करने का निर्देश दिया था.

इसके बावजूद सूत्रों से मिली जानकारी, अनुसार उपर्युक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं में एक ने भी आज तक अपने मूल विद्यालय में योगदान नहीं दिया है. अपने मूल विद्यालय से अन्य विद्यालयों में प्रतिनियोजित शिक्षक, शिक्षिकाओं में मध्य विद्यालय शाहपुर की मनीषा कुमारी एवं सीमा कुमारी, मध्य विद्यालय शाहमौरा की अंजनी कुमारी,

मध्य विद्यालय फतेहपुर के संतोष कुमार झा, मध्य विद्यालय बड़गांव के अमित कुमार, मध्य विद्यालय कोपा की अमृता कुमारी, मध्य विद्यालय नवटोलिया की पूजा भारती, कन्या मध्य विद्यालय बड़ीवन की सावित्री कुमारी, मध्य विद्यालय पचाढ़ी का मो तनवीर अंसारी, कन्या प्राथमिक विद्यालय काशनगर की सुगंधा सोनी, नव प्राथमिक विद्यालय सूरहा भित्ता के रौशन कुमार, प्राथमिक विद्यालय महुआ दक्षिण के अमित कुमार,

प्राथमिक विद्यालय गरेड़ीटोल के सुकुमार सोनू तथा अबु जाफर एवं नव प्राथमिक विाद्यालय गौरी टोला की निसात तब्बसम प्रमुख रूप से शामिल हैं. सूत्र बताते हैं कि प्रतिनियोजन के खेल में प्रखंड से जिला तक के पदाधिकारी शामिल हैं. कई ऐसे भी हैं जो अपने मूल विद्यालय से कई वर्षों से अन्यत्र विद्यालय में प्रतिनियोजित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >