सहरसा सिटी : खूनी की कमी व ईलाज के अभाव में मौत से जूझ रहे नहरवार निवासी गोपाल मुखिया को प्रगति क्लासेज के संस्थापक नंदन कुमार ने खून देकर सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़ित के बड़े भाई गणु मुखिया ने बताया कि गोपाल कई माह से वह बीमार है. सरकारी अस्पताल से लेकर कई निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर से दिखाया. सभी ने कहा कि खून नहीं बन रहा है, जमीन बेच जहां तक संभव था, ईलाज करवाया. पैसा खत्म हो गया. असमर्थ होने के कारण घर लेकर चला गया था. पुत्र की हालत देख मां मानसिक रूप से बीमार होकर घर छोड़ चली गयी.
रक्तदान कर बचायी मरीज की जान
सहरसा सिटी : खूनी की कमी व ईलाज के अभाव में मौत से जूझ रहे नहरवार निवासी गोपाल मुखिया को प्रगति क्लासेज के संस्थापक नंदन कुमार ने खून देकर सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़ित के बड़े भाई गणु मुखिया ने बताया कि गोपाल कई माह से वह बीमार है. सरकारी अस्पताल से लेकर कई […]

पिता बाहर कमाने गये हैं. इस बात की जानकारी प्रगति क्लासेज के संस्थापक को मिली. वे नहरवार पहुंच मरीज को सदर अस्पताल में भरती करवाया. डॉक्टर के सलाह के बाद उन्होंने रक्तदान कर व मरीज को दवा उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि गोपाल के स्वास्थ्य के लिए प्रयास जारी रहेगा. गरीबी इलाज में बाधक नही बनेगी.