सरस्वती पूजा की तैयारी छात्रों में है उत्सुकता
सिमरी नगर : वसंत पंचमी की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बार वसंत पंचमी 13 फरवरी को है. इस मौके पर लोग खासकर छात्र विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा करते हैं. हाल के दिनों में जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर इस त्योहार को एक महोत्सव के रूप में मनाया […]
सिमरी नगर : वसंत पंचमी की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बार वसंत पंचमी 13 फरवरी को है. इस मौके पर लोग खासकर छात्र विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा करते हैं. हाल के दिनों में जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर इस त्योहार को एक महोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा है.
सप्ताह भर महोत्सव की धूम होती है. अनुमंडल अंतर्गत मुख्य बाजार, सलखुआ, बनमा इटहरी, बलवा हाट के चौक-चौराहे से गलियों तक में युवक व किशोर पूरे उल्लास के साथ मां की प्रतिमा स्थापित कर उनकी अराधना करते हैं. विभिन्न पूजा समितियों द्वारा इसकी तैयारी भी शुरू का दी गयी है.
कहते हैं मूर्तिकार: सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत ब्लॉक चौक के मूर्तिकार रमेश, आलोक आदि ने बताया कि मां सरस्वती की प्रतिमा का निर्माण डेढ़-दो माह पूर्व से शुरू हो जाता है. मूर्तिकार लेवारी बांधकर मां की प्रतिमा को स्वरूप देने का काम शुरू करते हैं. उन्होंने बताया कि आम तौर पर ग्राहक ढाई से तीन हजार रुपये की प्रतिमा खरीदते हैं.
उन्होंने बताया कि तीन दर्जन प्रतिमा का निर्माण कार्य किया जा रहा है. ग्राहकों के लिये प्रतिमा एक हजार से पांच हजार रुपये तक में उपलब्ध है. अभी प्रतिमा पर मिटटी चढ़ाने का काम किया जा रहा है. जब मां की प्रतिमा स्वरूप ले लेता है, तभी अधिकतर ग्राहक खरीदारी के लिये आते हैं.