सहरसा जिला खादी ग्रामोद्योग का मामला
सहरसा के अलावा छपरा व आरा में प्रभारी व्यवस्थापक के कार्यकाल में हुआ घपला
सहरसा सिटी : जिला खादी ग्रामोद्योग के प्रभारी व्यवस्थापक भागलपुर जिले के बेजानी जगदीशपुर निवासी राजीव कुमार झा पर 64 हजार 879 रुपये के गबन का मामला सदर थाना में दर्ज कराया गया है. जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी ने दिये आवेदन में कहा कि मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बीएन प्रसाद ने पत्र भेज पूर्व प्रभारी व्यवस्थापक राजीव झा को गबन का लगभग का रूपया जमा करने को कहा था. लेकिन उनके द्वारा अभी तक पैसा जमा नहीं किया गया,
जो आदेश अवहेलना व गबन का द्योतक है. 16 जून 2015 तक राशि जमा नहीं करने के बाद एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था. मालूम हो कि आरोपी पूर्व प्रभारी व्यवस्थापक राजीव झा पर सहरसा के अलावे छपरा और आरा में प्रभार में रहते गबन करने का आरोप है. प्रभात खबर ने बीते वर्ष के 25 अगस्त को गबन से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी.
