विधायक ने ग्रामीणों को दिलायी शपथ

कहरा : मुख्यमंत्री द्वारा बिहार को नशामुक्त कराने व लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिये उठाये गये कदम के तहत बुधवार को आदर्श लोक शिक्षा केंद्र धकजरी में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का उद‍घाटन सिमरी बिख्तयारपुर विधायक दिनेशचंद्र यादव व स्थानीय विधायक अरुण कुमार यादव ने दीप प्रज्विलत कर किया. […]

कहरा : मुख्यमंत्री द्वारा बिहार को नशामुक्त कराने व लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिये उठाये गये कदम के तहत बुधवार को आदर्श लोक शिक्षा केंद्र धकजरी में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का उद‍घाटन सिमरी बिख्तयारपुर विधायक दिनेशचंद्र यादव व स्थानीय विधायक अरुण कुमार यादव ने दीप प्रज्विलत कर किया. इस मौके पर विधायक द्वय ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे

इस अभियान का शुभारंभ सहरसा के धकजरी गांव में शुरू किया जा रहा है. जिसे हरेक जिले में शुरू कराने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है. इस कार्यक्रम के लिये जिले के तीन जत्था तैयार की गयी है. जो पंचायत स्तर से नशामुक्ति आंदोलन चलाकर लाखों लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने का काम करेगी. इस मौके पर जिला साक्षरता विभाग के कला जत्था द्वारा नशामुक्ति पर आधारित गीत, संगीत व नाटक की प्रस्तुति से लोगों को प्रेरित किया गया.

विधायक ने सैकङों महिला-पुरुष ग्रामीणों को नशा को अपने पंचायत से उखाड़ फेंकने के लिये शपथ दिलाई. वरीय प्रेरक इन्द्रभूषण की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में डीपीओ योगेन्द्र प्रसाद यादव, महेन्द्र यादव, अमीर राम, श्यामल किशोर, अंजुम हुसैन, धीरेन्द्र यादव, छत्री यादव, सोहन झा, सभी केआरपी, प्रखंड समन्वयक, प्रेरक, टोला सेवक सहित ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >