पत्नी की हत्या के आरोपी भवेश की खोज जारी
सिमरी नगर : सलखुआ थाना अंतर्गत गोरदह पंचायत स्थित मुसहरनियां गांव मे रविवार की रात मुसहरनियां गांव मे दहेज की खातिर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर देने के मामले मे सलखुआ थाने मे तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली गयी है़ पुलिस द्वारा मृतका निभा देवी के फरार पति की भी […]
सिमरी नगर : सलखुआ थाना अंतर्गत गोरदह पंचायत स्थित मुसहरनियां गांव मे रविवार की रात मुसहरनियां गांव मे दहेज की खातिर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर देने के मामले मे सलखुआ थाने मे तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली गयी है़
पुलिस द्वारा मृतका निभा देवी के फरार पति की भी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी किये जाने की बात कही गयी है़ वही घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी मुसहरनियां गांव मे मातम का माहौल था. मृतका के चाचा सकिन्द्र पासवान, नेती पासवान, अशोक पासवान ने बताया कि उन्हें अब भी विश्वास नही हो रहा है की हमारी लाडली निभा अब इस दुनिया मे नही रही. फफकते हुए आक्रोश भरे लहजे मे मृतका के चाचा ने कहा कि यदि बिहार मे सुशासन है तो तो प्रशासन जल्द से जल्द मेरे निभा के हत्यारे को गिरफ्तार करे. वही घटना के बाद से ही मृतका की मां मनिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.
मां की इस स्थिति को देख ग्रामीण महिलाएं भी गमगीन है. वही सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुनेश ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी हैं. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
जानकारी मुताबिक साल 2014 मे ही धूमधाम से योगेन्द्र पासवान की बेटी निभा और मधेपुरा जिला अंतर्गत दुधैला गांव निवासी स्व सन्नी पासवान के पुत्र भवेश पासवान की शादी हुई थी. शादी के वक्त लडकी के परिवार वालो ने अपनी क्षमता मुताबिक सब कुछ दिया. शादी के महज कुछ दिन बाद से ही लड़के वालो की तरफ से पैसे और गाड़ी की मांग शुरू हो गयी.
इन चीजो को लेकर कई बार लड़की के ससुराल मे पंचायत भी बैठी परन्तु स्थिति सुधरने के बजाय बिगडती गई और आखिरकार पंद्रह दिन पूर्व मृतका निभा अपने भाई ललन पासवान के संग मायके आ गई. वही घटना से चार दिन पूर्व मृतका का पति भी लड़की के मायके आ गया और रविवार की मध्य रात्रि लड़की को शौच के बहाने बहला-फुसला कर बहियार मे ले जा कर उसकी हत्या कर दी गयी़