समाज को कुछ देने वालों को रखते हैं लोग याद

महिला कॉलेज में संस्थापक पं रमेश झा की 91वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी सहरसा शहर : स्थानीय रमेश झा महिला महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय स्थापना दिवस सह महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मंत्री पंडित रमेश झा की 91 वीं जयंती समारोहपूर्वक महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रेणु सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीएनएमयू […]

महिला कॉलेज में संस्थापक पं रमेश झा की 91वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी

सहरसा शहर : स्थानीय रमेश झा महिला महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय स्थापना दिवस सह महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मंत्री पंडित रमेश झा की 91 वीं जयंती समारोहपूर्वक महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रेणु सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीएनएमयू के उपकुलपति प्रो जेपीएन झा व अन्य गणमान्य लोगों ने महाविद्यालय में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय की छात्राओं ने गिरधिर श्रीवास्तव पुटिस व जूही सिंह के नेतृत्व में सरस्वती वंदना व अतिथियों का स्वागत गान से किया. समारोह को संबोधित करते उपकुलपति ने कहा कि श्री झा ने पंडित रमेश झा के सपनों के इस महाविद्यालय को विदुषी प्राचार्या साकार करने में जुटी है. इन्हीं के परिणामस्वरूप महाविद्यालय का माहौल सुंदर व स्वच्छ बन सका है. उन्होंने उपस्थित छात्राओं से वर्ग संचालन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी के बावजूद विश्वविद्यालय पठन-पाठन को सुचारु रूप से जारी रखने को कटिबद्ध है.
इसका असर महाविद्यालयों में भी देखा जा रहा है. पूर्व प्राचार्य एमएलटी कॉलेज सृष्टिधर झा ने कहा कि आज नारी उत्थान के कई कार्यक्रम चल रहे हैं लेकिन वर्षों पूर्व नारी उत्थान की इनकी सोच ने महिला महाविद्यालय की स्थापना कर इस कड़ी में महत्वपूर्ण कार्य किया. विशिष्ट अतिथि डॉ रुद्रप्रताप सिंह ने पंडित स्व झा की चर्चा करते हुए कहा कि उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता थी. महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रेणु सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोई महत्वपूर्ण कार्य तब संपन्न होता है जब इसके लिए नि:स्वार्थ भाव से सोचा जाय तथा समाज उन्हें ही याद करता है. उन्होंने कहा कि पंडित झा महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ नि:स्वार्थ भाव से समाज को देने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि उनके दिल में हमेशा कोसी का दर्द रहा और इसके लिए उन्होंने हमेशा कार्य किया. कार्यक्रम को समाजसेवी सह नरियार मुखिया महादेव सिंह, डॉ एलएन झा, पूर्व कुलपति अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ केपी यादव, डॉ केएस ओझा, डॉ पीसी खां, डिप्टी रजिस्ट्रार संजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया. वहीं महाविद्यालय में आयोजित खेल में विजेता छात्राओं डिस्कस थ्रो में लवली कुमारी, पुष्पम कुमारी, कबड्डी में श्वेता झा, चंदा कुमारी, बैडमिंटन में निभा कुमारी, पूजा कुमारी, निबंध में संगीत कुमारी, प्रगति कुमारी सहित अन्य विजेताओं को आगत अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. अंजना पाठक के संचालन में चले कार्यक्रम में विनीत कुमार झा, शारदा मिश्र, डॉ केशव कुमार, जेकेपी यादव, रविन्द्र सिंह, इग्नू निदेशक शंभु शरण सिंह, नवीन प्रसाद सिंह, डॉ मंजू, सूर्यमणि कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
जयंती समारोह में विकास कार्यों की सराहना
कहरा. सोमवार को बनगांव क्लब घर में रमेश झा विचार मंच के द्वारा पूर्व मंत्री रमेश झा की 91 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन विचार मंच के सदस्यों द्वारा रमेश झा की मूर्ति पर पुष्प माला चढ़ा व दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने रमेश झा के अपने मंत्रित्व काल में हरेक वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्यों की सराहना करते वर्तमान नेताओं को भी उनसे सीख लेने की बात कही. मौके पर मिहिर कुमार झा, राहुल झा, अमित झा, चंदन कुमार, विष्णु मिश्र, जितेन्द्र कुमार, ए कुमार आदि मौजूद थे.
पिछड़े जिले को रमेश झा ने आगे बढ़ाने का कार्य किया
सहरसा शहर. महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मंत्री रमेश झा की 91 वीं जयंती पर पूर्व विधायक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रमेश झा महिला कॉलेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री झा ने कहा कि स्व रमेश झा जैसा महान नेता कोई दूसरा न पैदा लिया है और शायद न हीं लेंगे. उन्होंने सहरसा जैसे अत्यंत पिछड़े जिले को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी.
वह चाहे प्रमंडल बनाने की बात हो या फिर महिला शिक्षा की. स्व झा एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए कई बार जेल गये तथा देश हित का कार्य करते रहे. आज आवश्यकता है युवाओं को उनके पदचिह्न पर चलने की. कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रेणु सिंह, प्रो विनोद झा, डॉ मंजू पोद्दार, निलेन्दु पांडेय, नवीन सिंह के साथ भाजपा के सुधीर राजहंस, विजय वसंत, प्रो गौतम कुमार, योगेश पिंटू, बालेश्वर भगत, ललित झा, प्रभाष झा, अरुण यादव, सतीश चिकू, अरुण निराला, संजय वशिष्ठ, विनय ठाकुर, संजय सिंह, अनोज बबन, दिलीप शर्मा, राजकुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >