दो फरवरी को होगा उद्घाटन मैच
सहरसा शहर : लहटन चौधरी-परमेश्वर कुंवर स्मृति दशम् अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए एकेडमी अध्यक्ष शिवशंकर विक्रांत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. श्री विक्रांत ने बताया कि दो फरवरी से प्रारंभ होने वाले इस टूर्नामेंट की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को समापन समारोह में बिहार के कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम मुख्य अतिथि होंगे.
एकेडमी सचिव रौशन सिंह धोनी ने बताया कि सभी मैच 20-20 ओवरों के होंगे तथा मैच सफेद गेंद व रंगीन पोशाक पर नॉकआउट पद्धति से खेले जायेंगे. इस टूर्नामेंट में बिहार सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश की कुल आठ टीम हिस्सा लेगी. उन्होंने बताया कि उद्घाटन के दिन दो फरवरी को सहरसा अंडर 19 व खगडि़या अंडर 19 जिला टीमें प्रदर्शनी मैच खेलेगी. बैठक में संरक्षक डॉ केएस ओझा, चंदन बागची, मो रशीद अहमद मुन्ना, प्रतिकेश सिंह छोटू, सोनू सिंह तोमर, सिद्धार्थ सिद्धु, विजय वसंत, करूण कुमार, प्रो गौतम कुमार, चंद्रशेखर अधिकारी, निरंजन चौधरी, कुंदन सम्राट, मो उमर हयात गुड्डू, डॉ राजीव कुमार सिंह, राजेश वर्मा, अतुल पराशर, कुंदन झा, दीपक अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.
