युवा कांग्रेस ने किया केंद्रीय मंत्रियों का पुतला दहन

हैदराबाद विवि के दलित छात्र रोहित बेमूला की आत्महत्या पर बयानबाजी से हैं नाराज सोनवर्षाराज : हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित बेमूला की आत्महत्या के बाबत मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी एवं मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की बयानबाजी को लेकर युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने उक्त […]

हैदराबाद विवि के दलित छात्र रोहित बेमूला की आत्महत्या पर बयानबाजी से हैं नाराज

सोनवर्षाराज : हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित बेमूला की आत्महत्या के बाबत मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी एवं मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की बयानबाजी को लेकर युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने उक्त दोनों मंत्रियों का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया.
इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह व वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार सिंह ललन ने कहा कि केंद्र की दलित विरोधी सरकार पूर्णरूपेण असंवेदनशील है. तभी तो एक होनहार युवक की मौत पर उसके मंत्री गैरजिम्मेदार बयान देते फिर रहे हैं. सोनवर्षा की कांग्रेस कमेटी दलित छात्र के आत्महत्या के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है.
पुतला दहन के मौके पर तारणी ऋषिदेव, राकेश कुमार, अमित कुमार टिंकू, विप्लव, डिम्पल, संजीत कुमार, तपेश, अजीत वर्मा, रूपी यादव, राजीव सिंह, चंदन विश्वास समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >