सराही की सड़क, धत् तेरी की...

सराही की सड़क, धत् तेरी की… जर्जर हुई सड़क, गड्डे में चलने की मजबूरीप्रतिनिधि, सहरसा नगर शहर के रिफ्यूजी चौक से सराही मोहल्ला होते नया बाजार तक जाने वाली सड़क पर चलना किसी सजा से कम नही है. इस सड़क पर चलने से पहले लोगों के यात्रा का जायका बिगड़ जाता है. सड़कों पर आवागमन […]

सराही की सड़क, धत् तेरी की… जर्जर हुई सड़क, गड्डे में चलने की मजबूरीप्रतिनिधि, सहरसा नगर शहर के रिफ्यूजी चौक से सराही मोहल्ला होते नया बाजार तक जाने वाली सड़क पर चलना किसी सजा से कम नही है. इस सड़क पर चलने से पहले लोगों के यात्रा का जायका बिगड़ जाता है. सड़कों पर आवागमन कर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. बदहाल सड़कों को सुधारने की सरकारी कवायद दम तोड़ती नजर आ रही है. हालांकि नये सड़क बन तो रहे हैं, लेकिन पुरानी सड़कें और भी पुरानी होती जा रही है. नब्बे के दशक में जर्जर व गड्डों में तब्दील सड़क के लिए सूबे में पहचान बनाने वाली सहरसा की सड़क फिर पुरानी पहचान को कायम रखने की ओर बढ़ रही है. बीते पांच साल पूर्व ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जिन सड़कों का निर्माण हुआ था, वह पुन: गड्डों में बदल चुकी है. राहगीरों सहित वाहन चालकों को आवागमन के समय मुख्य सड़कों व एनएच पर भी गड्डों में सड़क ढूंढने की मजबूरी बनी हुई है. एनएच भी ठीक नही हैप्रमंडलीय मुख्यालय को सुपौल जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग एनएच 107 सड़क के मध्य बन आये गड्डों की वजह से बदहाल हो चुका है. बीते कुछ दिनों से इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य करवाया गय था. ग्रामीणों ने बताया कि कार्य एजेंसी द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है. जबकि सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग की हालत तो बिल्कुल बदहाल है.यहां सड़क नहीं गड्डा हैशहरी क्षेत्र के बस स्टैंड, रिफ्यूजी चौक, रहुआमणी, बरियाही कलाली मोड़, बरियाही बाजार, बनगांव चौक के समीप सड़क की स्थिति अत्यधिक खराब है. इन जगहों पर विभाग द्वारा अब तक मरम्मत भी नहीं की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन लोगों के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक कई बार गुहार लगायी जा चुकी है. इसके बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है. रोजाना हो रही दुर्घटनाजर्जर सड़क होने की वजह से भारी वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है, वहीं बाइक सवार व ऑटो सवार रोजाना इन जगहों पर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. रिफ्युजी चौक के समीप दुर्घटना होने से लगभग दर्जनों लोग जख्मी हो चुके हैं. इसके बावजूद स्थानीय विभाग व जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की अनदेखी कर रहे हैं. फोटो – सड़क 21 – सराही रोड की हालत हुई बदहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >