पहले आंतरिक सुरक्षा फिर पाकिस्तान पर दें ध्यान : शरद पारदर्शी नहीं है मोदी सरकार की विदेश नीति आंतरिक सुरक्षा की मजबूती के बाद हो भारत पाक वार्ताआतंकवादी अजहर मसूद को लाया जाये भारत, यहां दी जाये उसे सजाप्रदेश की विधि व्यवस्था अन्य प्रदेशों से बेहतर, भाजपा कर रही दुष्प्रचारकोसी में जल्द शुरू होगा बिजली कारखानासहरसा पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, की प्रेस वार्ताप्रतिनिधि, सहरसा शहर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में पठानकोट हमले की चर्चा करते कहा कि वहां जो प्रथम कार्रवाई होनी चाहिए थी. वह नहीं हो सकी. यह दो देशों का मामला है. केंद्र सरकार अपनी जानकारी इकट्ठा कर रही है. जदयू भी अपने स्तर से जांच कर रही है. केंद्र सरकार की विदेश नीति पारदर्शी नहीं है. आंतरिक सुरक्षा मजबूत होने के बाद ही बातचीत होनी चाहिए. आतंकवादी अजहर मसूद के पाकिस्तान में हुई गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि उसे भारत लाया जाना चाहिए और भारतीय कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. अपनी सीमा को मजबूत करना होगा ताकि पुन: कोई आतंकी घटना ना घट सके. अन्य प्रदेशों से बेहतर है बिहारबिहार में बढ़ रहे अपराध पर चर्चा करते उन्होंने कहा कि बिहार की विधि-व्यवस्था अन्य प्रदेशों से बेहतर है. यहां अपराधियों पर तत्काल सक्षम कार्रवाई होती है. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. अगर उसे देखा जाये तो बिहार में अन्य राज्यों के मुकाबले कम अपराध हो रहे हैं. भाजपा दुष्प्रचार कर रही है. फ्रांस की कंपनी से हुआ है समझौताउन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा कि जुमला पार्टी ने जो भी वादा किया था, उसमें एक भी पूरा नहीं हुआ. दो करोड़ युवाओं को रोजगार भी नहीं मिला. ठंड में कमी के कारण फसल बरबाद होगी. उन्होंने केंद्र सरकार से अभी से ही ध्यान देने की अपील की. शराबबंदी के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते कहा कि इससे नौजवानों की बरबाद हो रही पीढ़ी को लाभ मिलेगा. कोसी की चिर परिचित मांग बिजली इंजन कारखाना का कार्य प्रगति पर है. फ्रांस की कंपनी से समझौता हो चुका है. जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा. उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि एक अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी रहेगी. प्रत्येक जिले में एक शराब की दुकान रहेगी. राजस्व क्षति पर उन्होंने कहा कि इससे कोई खास असर नहीं पड़ेगा. उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, इंदिरा आवास योजना, सर्व शिक्षा पर राज्यांश 25 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी है. मौके पर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक दिनेश चंद्र यादव, सोनवर्षाराज के विधायक रत्नेश सादा, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, विजय कुमार वर्मा, अक्षय झा, सोहन झा, निरंजन मेहता, प्रो अरुण खां सहित अन्य मौजूद थे.फोटो – शरद 9 – प्रेसवार्ता करते जदयू के अध्यक्ष शरद यादव
पहले आंतरिक सुरक्षा फिर पाकस्तिान पर दें ध्यान : शरद
पहले आंतरिक सुरक्षा फिर पाकिस्तान पर दें ध्यान : शरद पारदर्शी नहीं है मोदी सरकार की विदेश नीति आंतरिक सुरक्षा की मजबूती के बाद हो भारत पाक वार्ताआतंकवादी अजहर मसूद को लाया जाये भारत, यहां दी जाये उसे सजाप्रदेश की विधि व्यवस्था अन्य प्रदेशों से बेहतर, भाजपा कर रही दुष्प्रचारकोसी में जल्द शुरू होगा बिजली […]
