पतरघट में रबी महोत्सव का आयोजनपतरघट. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को दो दिवसीय रबी महोत्सव सह उपादान वितरण शिविर में किसानों को रबी फसल की बेहतर पैदावार के लिए नयी तकनीक की जानकारी दी गयी. उक्त शिविर का उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अभिनंदन मंडल एवं बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर बीडीओ श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार के किसान काफी मेहनती होने के बाद भी जानकारी उपलब्ध नहीं होने की वजह से अच्छी पैदावार खेतों से नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने किसानों से कहा कि पुरानी पद्धति को छोड़कर नयी तकनीकी से खेती करें. जिससे किसान कम खर्च में अधिक उपज प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए किसानों को वैज्ञानिकों की सहभागिता की आवश्यकता है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किसानों को रबी फसल से संबंधित विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्षण, बीजग्राम, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार, अनुदानित दर पर बीज वितरण, दलहन, तिलहन फसल से संबंधित जानकारी दिया. अगुवानपुर कृषि केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक संतोष कुमार एवं इंजीनियर जितेन्द्र कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फसल लगाने का गुर सिखाया. विभिन्न विषयों पर किसानों को तकनीकी एवं वैज्ञानिक जानकारी दिया. बीटीएम विपीन कुमार विनीत, कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार ने कहा कि उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचाये बिना पैदावार बढ़ाने पर जोर दें तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के उपाय बताये. वहीं किसान सत्यनारायण यादव, चन्द्रकिशोर यादव, कालीचरण यादव, भबी महतो, सुचेन्द्र यादव, रामनाथ शरण सिंह सहित अन्य ने खेती से संबंधित समस्याओं से संबंधित जानकारी प्राप्त किया. इस मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार झा ने रसायन द्वारा मिट्टी जांच की विधि बताया. शिविर में किसान सलाहकार रामचन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. फोटो- रबी 22- रबी महोत्सव का उद्घाटन करते बीस सूत्री अध्यक्ष व बीडीओ —————-आंध्रा बैंक का 92वां स्थापना दिवस मनासहरसा शहर. स्थानीय पूरब बाजार स्थित देव मार्केट में आंध्रा बैंक का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. स्थापना दिवस के मौके पर ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक सत्यप्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया है. इस अवसर पर ग्राहकों को संबोधित करते शाखा प्रबंधक श्री प्रकाश ने कहा कि इस बैंक की स्थापना वर्ष 1923 में डॉ बी पट्टाभिसीतामैया द्वारा की गयी थी. उन्होंने कहा कि 92 वर्षों से यह बैंक ग्राहकों की सुविधाओं व उनके हितों में कार्य कर रही है. इतने वर्षों में ग्राहकों की इस बैंक को मिले सहयोग से देश भर में शाखाओं का विस्तार किया गया. उन्होंने बैंक द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं को विस्तार से जानकारी दी और बैंक से जुड़कर लाभ उठाने की बात कही. वहीं उपस्थित ग्राहकों ने भी अपने-अपने सुझाव भी दिये जिसे शाखा अधिकारी ने क्रमबद्ध विस्तार व निष्पादन की बात कही. स्थापना मौके पर बैंक के संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. समारोह में बैंक कर्मी सृष्टि सौम्य, अरुण कुमार यादव, राजू रंजन कुमार सिन्हा, अधिवक्ता मुरारी कुमार सिंह, राजीव झा, मुकेश सिंह, इमरान खां, रूप प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे. ———————–मतदाता सूची विखंडन पूरा करने का निर्देश पतरघट. विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग से मिले निर्देश के बाद प्रखंड प्रशासन द्वारा आगामी पंचायत चुनाव 2016 के आलोक में बीते मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा पतरघट प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने मतदाता सूची विखंडन का कार्य पूर्ण कर यथाशीघ्र प्रखंड चुनाव कार्यालय में जमा करने को कहा. उन्होंने बीडीओ कर्पूरी ठाकुर से किसानों का लंबित डीजल अनुदान एवं फसल क्षति मुआवजा राशि भुगतान अविलंब किये जाने की बात कही. बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि पूर्व के परिसीमन के आधार पर ही पंचायत चुनाव होगी. विधानसभा चुनाव 2015 के मतदाता सूची के आधार पर ही मतदाता सूची विखंडन का कार्य पूर्ण किया जायेगा. किसानों को अविलंब डीजल अनुदान एवं फसल क्षति मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. इस मौके पर कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रधान सहायक अरुण कुमार सहित बीटीएम, किसान सलाहकार, प्रखंड कर्मी आदि मौजूद थे. ————बीस सूत्री ने स्थगित किया कृषि शिविरकहरा. बुधवार को कृषि विभाग द्वारा किसान प्रशिक्षण व उपादान वितरण के लिए लगाये गये शिविर के उद्घाटन के लिए पहुंचे बीस सूत्री अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने शिविर को स्थगित करने को कहा. श्री यादव ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि को बढ़ावा एवं कृषकों को लाभ पहुंचाने वाले कई कार्यक्रमों को प्रखंड कृषि कर्मियों द्वारा कृषि से संबंधित लाभ कुछ खास लोगों तक पहुंचाने की शिकायत मिली थी. कृषि कर्मियों की उदासीनता पर कड़ा कदम उठाते इसे स्थगित कर कृषि कर्मियों को प्रखंड की सभी पंचायतों में किसानों को इस शिविर का महत्व व इसके लाभ की जानकारी देने का निर्देश दिया. शिविर में कई किसानों ने मई महीने में आयोजित कृषि शिविर में धान के बीज में मिलने वाले रियायत राशि अभी तक कृषि कर्मियों द्वारा नहीं दिये जाने एवं इस बार की शिविर का आयोजन की भी नहीं दिये जाने की शिकायत की. जिला कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन देर से हुआ है. जिसमें कृषि वैज्ञानिक एवं जिला से भी अधिकारी गये हुए थे. ———–गुरुनानक जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन सहरसा सिटी. स्थानीय पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुनानक जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय गुरुनानक जी का वर्तमान शिक्षा में दार्शनिक एवं समाज शास्त्रीय महत्व का आयोजन महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया. संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके झा ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा. इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन उपस्थित होकर गुरुनानक जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सभी का अभिनंदन किया. इस अवसर पर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अभिनव कुमार सिंह जिशान बेग, विनय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्रध्यापक-छात्राध्यापिकाएं मौजूद थी.
पतरघट में रबी महोत्सव का आयोजन
पतरघट में रबी महोत्सव का आयोजनपतरघट. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को दो दिवसीय रबी महोत्सव सह उपादान वितरण शिविर में किसानों को रबी फसल की बेहतर पैदावार के लिए नयी तकनीक की जानकारी दी गयी. उक्त शिविर का उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अभिनंदन मंडल एवं बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप […]
