हत्या का आरोपी 12 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

महेश्वरी यादव हत्याकांड के नामजद 12 हजार के इनामी अभियुक्त को पतरघट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पतरघट. पस्तपार पुलिस ने पतरघट पुलिस के सहयोग से पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत जलैया बस्ती निवासी वयोवृद्ध महेश्वरी यादव हत्याकांड के नामजद 12 हजार के इनामी अभियुक्त को पतरघट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष पस्तपार विजय कुमार पासवान ने बताया कि पस्तपार पंचायत स्थित जलैया बस्ती निवासी महेश्वरी यादव हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त पस्तपार पंचायत अंतर्गत जलैया बस्ती स्थित वार्ड एक के निवासी कार्तिक यादव के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र द्वारा 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वरीय पदाधिकारी के द्वारा दिए गये दिशा निर्देश के आलोक में पतरघट पुलिस के सहयोग से 12 हजार के इनामी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त जलैया बस्ती निवासी कार्तिक यादव को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >