बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट टीम पटना रवाना

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा मोइनुल हक स्टेडियम पटना में आयोजित बीसीए मेंस टी 20 ट्रॉफी में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना के लिए रवाना हुई.

सहरसा. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा मोइनुल हक स्टेडियम पटना में आयोजित बीसीए मेंस टी 20 ट्रॉफी में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना के लिए रवाना हुई. मोइन उल हक स्टेडियम पटना में सेंट्रल जोन के आयोजित मैच में पांच जिले की टीम भाग ले रही है. जिसमें बेगूसराय, खगङ़िया, सुपौल, सहरसा एवं समस्तीपुर की टीम शामिल है. सहरसा अपना पहला मैच दो मई को खगड़िया से, दूसरा मैच तीन मई को सुपौल से, तीसरा मैच चार मई को बेगूसराय से एवं चौथा मैच पांच मई को समस्तीपुर से खेलेगी. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं चयनकर्ता प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में चयनित दो मैचों के लिए जिला टी 20 क्रिकेट टीम में प्रिंस कुमार कप्तान, अनिकेत कुमार उप कप्तान, सत्यम कुमार, आयुष आनंद, अभिषेक शर्मा, मो जफर इमाम, पुरुषकर कुमार झा, अंकित राज, सचिन कुमार, राजू यादव, रौशन कुमार, वरुण सिंह, अनंत मिश्रा, शीतांशु कुमार, न्यूटन कुमार, अमित कुमार एवं टीम मैनेजर नित्यानंद ठाकुर शामिल हैं. जिला क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, शशि यादव सहित अन्य ने अच्छे प्रदर्शन के साथ जीतने की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >