मेडिकल दुकान से 40 हजार रुपये की चोरी, थाने में दिया आवेदन

सदर थाना क्षेत्र के सुखासन रणखेत वार्ड नंबर तीन में मेडिकल दुकान में चोरी का मामला सामने आया है.

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सुखासन रणखेत वार्ड नंबर तीन में मेडिकल दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित बैजनाथ पट्टी वार्ड नंबर चार निवासी मुकेश कुमार पिता चंद्र मोहन यादव ने सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सदर थाना में दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि सुखासन रणखेत के पास दवा की दुकान है. मंगलवार की रात को दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का ताला सही-सलामत है. दुकान खोलने पर देखा कि छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ है. अज्ञात चोरों द्वारा एस्बेस्टस तोड़ कर दुकान में रखा करीब 40 हजार रुपये व पावर बैंक की चोरी कर ली गयी. सूचना पर पहुंची डायल 112 ने छानबीन की. सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >