सीएसपी संचालक के भाई से हथियार के बल पर 3 लाख 60 हजार रुपया लूटा

सीएसपी संचालक के भाई से हथियार के बल पर 3 लाख 60 हजार रुपया लूटा

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, बैंक से रुपये की निकासी कर जा रहा था सीएसपी सहरसा.सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा एनएच 107 बायपास के समीप मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक के भाई से हथियार के बल पर 3 लाख 60 हजार रुपया लूट कर फरार हो गया. पीड़ित पटुआहा निवासी मो.मौसीम अपने भाई मो हारून के सीएसपी का 3 लाख 60 हजार रुपया पूरब बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से निकालने गया था. जहां बैंक से रुपया निकालने के बाद पीड़ित बाइक से अपने भाई के पटुआहा सहमौरा कॉलोनी स्थित सीएसपी पर जा रहा था. जैसे ही वह एनएच 107 के बायपास की ओर मुड़ा कि पीछे से बुलेट बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाते पीड़ित को रुकने का इशारा किया. जैसे ही पीड़ित वहां रुका, तीनों हथियार के बल पर सीएसपी का 3 लाख 60 हजार लूटकर फरार हो गया. पीड़ित के अनुसार भागने के दौरान अपराधियों ने एक गोली भी फायर की. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. जहां सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना से संबंधित पूछताछ कर मामले को छानबीन में जुट गयी. वहीं घटना को लेकर जब सदर एसडीपीओ आलोक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिली है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >