21 बोतल विदेशी शराब सहित 1.47 ग्राम स्मैक बरामद, पांच गिरफ्तार

थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नशे के तस्करी में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

35 लीटर देसी महुआ शराब व शराब बनाने का उपकरण भी जब्त

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नशे के तस्करी में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से 35 लीटर देसी महुआ शराब व शराब बनाने के उपकरण के अलावा 21 बोतल विदेशी शराब सहित 1.47 ग्राम स्मैक जब्त किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत अलग अलग जगहों पर चलाये गये छापेमारी अभियान में देहद पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी बबन यादव के घर के पास स्थित मक्के के खेत में छापेमारी की गयी. जहां से 15 लीटर देसी महुआ शराब सहित तैयार किये गए 20 लीटर देसी महुआ शराब के अलावा शराब बनाने का उपक्रम बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान कारोबारी बबन यादव भागने में सफल रहा. इसके अलावा संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पदमपुर गांव में छापेमारी की गयी. जहां से भुसखार में छिपाकर रखा 375 एमएल का 21 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही विराटपुर गांव में छापेमारी कर भवड़ा गांव निवासी सुशील यादव, ज्महरा गांव निवासी सुशील यादव व ज्महरा गांव निवासी अनीश यादव को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >