19 नवंबर को बनमनखी और 21 नवंबर को सुपौल में लगेगा उम्मीद का कैंप

सहरसा : सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी अब भारत के किसी भी रेलवे से टैग अस्पतालों में अपने और अपना परिवारों का इलाज करा सकेंगे. इसके लिए रेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड उम्मीद कार्ड जारी करेगी. इसी के तहत बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सहरसा जंक्शन के एसएस परिसर […]

सहरसा : सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी अब भारत के किसी भी रेलवे से टैग अस्पतालों में अपने और अपना परिवारों का इलाज करा सकेंगे. इसके लिए रेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड उम्मीद कार्ड जारी करेगी. इसी के तहत बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सहरसा जंक्शन के एसएस परिसर में कैंप लगाया गया.

जहां सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी पहुंचे. वहीं शिविर के संचालन के लिए समस्तीपुर डिवीजन से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सहरसा जंक्शन पहुंचे. शिविर में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से कागजात लिये गये. मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक ने बताया कि इस शिविर के जरिये सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की खोज की जा रही है. सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड दिया जायेगा.
जिससे वह देश के किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकेंगे. लेकिन वह अस्पताल रेलवे से टैग होना चाहिए. इसके अलावा आश्रित परिवार और 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का भी इलाज करा सकेंगे. यह उम्मीद कार्ड रेलवे बोर्ड जारी करेगी. सीनियर डीपीओ ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर यह कैंप लगाया जा रहा है.
रेल अधिकारियों ने बताया कि रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यह उम्मीद कैंप लगाया जा रहा है. 19 नवंबर को बनमनखी में और 21 नवंबर को सुपौल में उम्मीद कैंप लगाया जायेगा. इसके अलावा नरकटियागंज, जयनगर, सुगौली, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर भी उम्मीद कैंप लगाया जायेगा. हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कब तक उम्मीद कार्ड सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को मिलेगा और कब से अपना इलाज करा सकेंगे.
लेकिन अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि अभी विभिन्न स्टेशनों पर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का पंजीयन किया जा रहा है. पंजीकरण के साथ अपलोड भी किया जा रहा है. जिसे रेलवे बोर्ड को भेजा जायेगा. जब रेल मंडल का काम पूरा हो जायेगा तो अगले निर्देश पर उम्मीद कार्ड का वितरण किया जायेगा.
वहीं किन अस्पतालों में रेल सेवानिवृत्त कर्मचारी अपना इलाज करा सकेंगे. रेलवे के वेबसाइट पर अस्पतालों के बारे में जानकारी दी जायेगी. सहरसा जंक्शन पर उम्मीद शिविर में स्टेशन अधीक्षक नीरज चंद्रा भी मौजूद रहे. इसके अलावा सेवानिवृत्त वाणिज्य अधीक्षक तेज नारायण, चालक चंदेश्वरी प्रसाद यादव व अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >