भटकी लड़की को लाया घर, किया दुष्कर्म

नवहट्टा : शाहपुर में पिछले एक सप्ताह से एक अनजान लड़की के आने की चर्चा चल रही थी. लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. नवहट्टा पुलिस द्वारा गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद कलई खुली और बात सामने आयी कि गांव के एक युवक ने एक भटकी लड़की को बहला-फुसलाकर […]

नवहट्टा : शाहपुर में पिछले एक सप्ताह से एक अनजान लड़की के आने की चर्चा चल रही थी. लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. नवहट्टा पुलिस द्वारा गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद कलई खुली और बात सामने आयी कि गांव के एक युवक ने एक भटकी लड़की को बहला-फुसलाकर लाया और उससे दुष्कर्म करता रहा था.

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह की 16 वर्षीय लड़की तीन अक्टूबर को अपने घर में अपनी मां से कुछ विवाद के बाद खगड़िया जाने वाली ट्रेन पर चढ़ गई. वह ट्रेन में सो गयी. जब ट्रेन सहरसा पहुंची तब उसकी नींद खुली.
तभी सहरसा स्टेशन पर नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर निवासी पिंटू नाम का युवक बहला-फुसलाकर उसे डीएसपी के घर खाना बनाने के नाम पर शाहपुर ले आया. उस लड़की के साथ पिंटू जबर्दस्ती शारीरिक संबंध भी बनाता रहा. सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लड़की को पिंटू के घर से बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया.
पीड़ित युवती ने चाइल्डलाइन को दिए बयान में स्पष्ट कहा है कि युवक पिंटू द्वारा बहला-फुसलाकर घर ले जाया गया और उनके साथ नाजायज संबंध भी बनाया. चाइल्डलाइन के एडवाइजर ने बताया कि लड़की के बयान से पता चलता है कि उसके साथ जघन्य अपराध हुआ है. लड़की स्वभाव से सीधी दिखती है. वह पुनः अपने घर जाकर अपने मां के साथ रहना चाहती है. पुलिस पिंटू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >