अतिक्रमण हटाओ अभियान

सहरसा : रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को पांचवें दिन भी अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को बंगाली बाजार के पास उत्तर और दक्षिण दिशा से जिन होटल मालिकों ने पिछले हिस्से में कब्जा कर रखा था, सभी को तोड़कर हटा दिया गया. दोनों हिस्सों में अलग-अलग जेसीबी मशीन […]

सहरसा : रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को पांचवें दिन भी अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को बंगाली बाजार के पास उत्तर और दक्षिण दिशा से जिन होटल मालिकों ने पिछले हिस्से में कब्जा कर रखा था, सभी को तोड़कर हटा दिया गया. दोनों हिस्सों में अलग-अलग जेसीबी मशीन लगायी गयी थी. बता दें कि 19 सितंबर से 23 सितंबर तक अतिक्रमण हटाना था. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी कुमार सुधीर भारती भी नियुक्त किये गये थे.

पांच दिनों के अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में गंगजला चौक, बस स्टैंड, प्रशांत मोड़, बंगाली बाजार, कचहरी रैक प्वाइंट तक करीब 300 अवैध दुकानें हटायी गयी. वहीं सोमवार को 25 से 30 अवैध दुकानों को हटाया गया. जिला प्रशासन ने बताया कि चांदनी चौक, सब्जी मंडी, शिवपुरी ढाला, पंचवटी चौक, कारू खिरहर हॉल्ट के पास से भी अतिक्रमण हटाया गया. लेकिन अब पर्व-त्यौहार का समय शुरू हो चुका है.
भीड़ अधिक बढ़ेगी. शहर में विधि व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए अब त्योहार की समाप्ति के बाद ही फिर से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की जायेगी. इस दौरान सहायक मंडल इंजीनियर मनोज कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रभात कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ, एएसआई श्रीनिवास कुमार, स्नेह रंजन सहित रेल व जिला पुलिस बल तैनात थे. सहायक मंडल इंजीनियर ने बताया कि बंगाली बाजार से शंकर चौक तक सदर एसडीओ के निर्देश पर जिन दुकानदारों ने छज्जा व चबूतरा बढ़ा लिया था, उसे भी तोड़कर सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी गयी है. त्योहार के बाद फिर से शेष बचे अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला जारी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >