महज 50 रुपये की खातिर कर दी थी हत्या, तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के कबैला गांव में बीते 6 मई की सुबह करीब 9 बजे महज 50 रुपये की खातिर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार शुभलेश यादव की पुत्री के हाथ में रखा 50 रुपया कहीं खो गया. जिसपर उसके परिजन गजेंद्र यादव (मृतक) के […]

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के कबैला गांव में बीते 6 मई की सुबह करीब 9 बजे महज 50 रुपये की खातिर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार शुभलेश यादव की पुत्री के हाथ में रखा 50 रुपया कहीं खो गया.

जिसपर उसके परिजन गजेंद्र यादव (मृतक) के आंगन में जाकर नोकझोंक करने लगा. इसी दौरान शुभलेश यादव की पत्नी ने हाथ में लिए लोहे की रड से गजेंद्र यादव के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
जिसका इलाज के क्रम में 7 मई को मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक गजेंद्र यादव के पुत्र मंतोष कुमार यादव के आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चार लोगों को पति, पत्नी व पुत्र को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
जिसमें तीन अभियुक्त मीरा देवी, शुभलेश यादव व राम रतन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि उक्त त्वरित कार्यवाही में थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार के अलावे सअनि वीरेंद्र साह व सुशील कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही. घटित घटना को लेकर उक्त गांव लोगों के बीच पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >