मैट्रिक परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का परिणाम रहा बेहतर सौरबाजार . मैट्रिक परीक्षा में इस बार ग्रामीण क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं का परिणाम बेहतर रहा. शहर की चकाचौंध से दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित शांति पब्लिक स्कूल सह हाईस्कूल कोचिंग सेंटर में अध्ययन करने वाले लगभग 70 छात्र-छात्राओं में 50 छात्रों ने 4 सौ से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान समेत माता-पिता का मान बढ़ाया है. यहां अध्ययन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु कुमार, प्रशांत कुमार, निखिल कुमार, सौरभ कुमार, चंदन कुमार, पितांबर कुमार, साहेब कुमार, प्रेमचंद कुमार, शक्ति कुमार, श्रुति कुमारी, प्रियांशु कुमारी, निशु कुमारी, अभिमन्यु कुमार, रेखा कुमारी, रूचि कुमार, आयुश कुमार, सोनू कुमार, मुस्कान कुमार समेत चार सौ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं ने कहा कि संस्थान के निदेशक राजदीप सर के नेतृत्व में कुशल शिक्षकों की टीम के द्वारा निरंतर तैयारी करवाने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर लगातार जांच परीक्षा ली जाती है. जो परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए कारगर सिद्ध होता है.
शांति पब्लिक स्कूल दानचकला के शत प्रतिशत बच्चों ने पाई सफलता
शांति पब्लिक स्कूल दानचकला के शत प्रतिशत बच्चों ने पाई सफलता
