फाइल- 6- रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

8 अप्रैल- फोटो-7- इफ्तार पार्टी में रोजेदारों को सम्मानित करते समाजसेवी राजपुर. प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के श्रीकांतपुर मस्जिद में समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह के नेतृत्व में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया. मौलाना मोहम्मद मंजूर अंसारी ने इस दौरान रमजान के पाक महीने पर प्रकाश डाला और नमाजियों को सुख शांति एवं खुदा का पैगाम दिया. मोहम्मद ने कहा कि यह महीना रहमतों वाला महीना हमसे विदा होने वाला है. इस माह में अल्लाह की खास रहमत होती है. सभी ने अपने देश एवं समाज की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ की. इस मौके पर मो जैनुद्दीन अंसारी, समीम अंसारी, इस्लाम अंसारी, जहरुद्दीन, अलाउद्दीन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी , ललन यादव, दीनानाथ यादव, वार्ड सदस्य माथुर साह, शिव प्रकाश यादव, दरोगा चौहान, उमेश सिंह, संतोष सिंह क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >