अपराधियों ने जिम संचालक के सीने में मारी चार गोलियां, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत...

Rohtas Crime: बिहार के रोहतास से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जिम संचालक के सीने में 4 गोलियां उतार दी गई. बेखौफ बदमाशों ने रोहतास के आदि जिम के संचालक आदित्य कुमार श्रीवास्तव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Rohtas Crime: बिहार के रोहतास से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जिम संचालक के सीने में 4 गोलियां उतार दी गई. बेखौफ बदमाशों ने रोहतास के आदि जिम के संचालक आदित्य कुमार श्रीवास्तव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. देर न करते हुए उन्हें स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख एनएमसीएच जमुहार रेफर कर दिया. जमुहार जाने के क्रम में उनकी रास्ते में हीं मौत हो गई.

बता दें कि रोहतास थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में गीता कॉम्प्लेक्स के समीप शनिवार की रात लगभग पौने नौ बजे बेखौफ अपराधियों ने आदि जिम के संचालक आदित्य कुमार श्रीवास्तव को सीने में धाएँ, धाएँ, धाएँ चार गोलियां मारी जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एनएमसीएच ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. आदित्य कुमार की उम्र 35 साल बताई जा रही है. मौत की सूचना मिलते हीं पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

पुलिस ने क्या कहा –

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आदित्य कुमार वार्ड संख्या चार में गीता कॉम्प्लेक्स स्थित अपने जिम “आदि फिटनेस” को बंद कर अपने घर अमियावर लौट रहे थे, तभी थाना के समीप जनझरिया पुल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर गोली चला दी.

जिम संचालक को सीने पर चार गोलियां लगी थी. आदित्य श्रीवास्तव अमियावर निवासी नागेन्द्र श्रीवास्तव के बड़े पुत्र थे. थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को रविवार की सुबह पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द हीं गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >