‘सच बोलने वालों के लिए RJD में जगह नहीं’, अपनी ही पार्टी पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, इन नेताओं पर साधा निशाना

Rohini Acharya On RJD: RJD में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने हरेलाल यादव के निष्कासन पर सवाल उठाते हुए पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सच बोलने वालों को दबाया नहीं जा सकता.

Rohini Acharya On RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में एक बार फिर अंदरूनी कलह सामने आई है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सारण के RJD प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद रोहिणी आचार्य ने खुलकर विरोध जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

हरेलाल यादव के निष्कासन पर उठाए सवाल

रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में पूछा कि क्या अब RJD में सच बोलने वालों के लिए जगह नहीं बची है? उन्होंने आरोप लगाया कि हरेलाल यादव पर अनुशासनहीनता के गलत आरोप लगाए गए हैं. रोहिणी ने कहा कि पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाना गलत है. उन्होंने इस कार्रवाई को उन लोगों की साजिश बताया, जो पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.

संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज पर हमला

रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में RJD के वरिष्ठ नेताओं संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज का नाम लेकर निशाना साधा.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पार्टी में रहकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं. रोहिणी ने कहा कि सारण जिले में ऐसे लोगों का प्रभाव बढ़ गया है, जो पार्टी हित के खिलाफ काम कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय कुछ नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं.

‘सच बोलने वालों को किया जा रहा टारगेट’

रोहिणी ने कहा कि जो कार्यकर्ता जमीन पर रहकर पार्टी के लिए काम करते हैं और जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी में गलत फैसलों पर सवाल उठाना अनुशासनहीनता है, तो फिर कार्यकर्ताओं की आवाज कौन उठाएगा?

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नेताओं को दी खुली चुनौती

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में पार्टी नेताओं को खुली चुनौती भी दी. उन्होंने कहा कि अगर संजय यादव जैसे नेताओं पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी है, तो सबसे पहले उन पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाई जाए. उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को कमजोर करना RJD के हित में नहीं है.

‘लालू जी की बेटी हूं, गलत के खिलाफ आवाज उठाती रहूंगी’

रोहिणी आचार्य ने साफ कहा कि वह पार्टी को कुछ लोगों के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेंगी. उन्होंने कहा कि वह लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं और गलत के सामने कभी झुकेंगी नहीं.

रोहिणी ने कहा कि किसी ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ता को निशाना बनाना पार्टी को मजबूत नहीं, बल्कि कमजोर करेगा.

रोहिणी के इस बयान के बाद RJD के अंदर चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है. अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले पर क्या रुख अपनाता है.

Also Read: बीजेपी के गढ़ में PK ने ऐसे बिछाया चुनावी चक्रव्यूह, सिर्फ समीकरण नहीं, जीत के लिए ये 4 दांव भी आजमा रहे हैं प्रशांत किशोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >