Bihar News: महिला ने 15 बच्चों का दिया जन्म, 14 की मौत, समय से पहले हो रहे थे बच्चे

Bihar News: रोहतास में एक महिला ने 15 बच्चों को जन्म दिया. एक-एक कर 14 बच्चों की मौत हो गई. 15वें बच्चे को डॉक्टर ने बचा लिया है. जन्म के समय बच्चा महज 500 ग्राम का था. बच्चे की हालत में अच्छी सुधार है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: रोहतास से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने एक सप्ताह पहले अपने 15वें बच्चे को जन्म दिया. हैरानी की बात यह रही कि उनमें से 14 बच्चों की मौत हो गई है. डॉक्टर की टीम ने इस 15वें बच्चे को बचा लिया है. जन्म के समय बच्चा महज 500 ग्राम का था. महिला सैफुल खातून के सभी 15 बच्चे समय से पहले पैदा हुए थे. कुपोषण और कमजोरी की वजह से 14 बच्चों की मौत हो गई, लेकिन 15वें बच्चे को डॉक्टर ने बचा लिया है. रोहतास में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला सैफुल खातून जिले के दिनारा प्रखंड के गोपालपुर की रहने वाली हैं.

15वें बच्चे को डॉक्टर की टीम ने बचाया

जानकारी के अनुसार, सासाराम के एक निजी अस्पताल में महिला ने अपने 15वें बच्चे को जन्म दिया. उनमें से 14 बच्चों की मौत जन्म के दौरान हो ही गई. बीते सप्ताह जन्म लिए 15वें बच्चे को डॉक्टर की टीम ने बचा लिया है. 15वें बच्चे का वजन जन्म के वक्त 500 ग्राम था. निजी अस्पताल में स्थिति में सुधार न होने पर बच्चे को सासाराम सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया. वर्तमान में बच्चे की स्थिति में अच्छी सुधार हुई है. उसका वजन 500 ग्राम से बढ़कर 700 ग्राम हो गया है. स्थिति में सुधार देखते हुए उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस दौरान खुद सिविल सर्जन एसएनसीयू पहुंचे.

सिविल सर्जन ने क्या कहा?

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि सदर अस्पताल में नवजात बच्चों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था है. अस्पताल में 10 रेडिएंट वार्मर हैं. उच्च प्रशिक्षित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी सेवा दे रहे हैं. इससे बच्चों की मृत्यु दर में कमी आई है. मातृ शिशु अस्पताल में मां और बच्चे दोनों को बेहतर इलाज दिया गया है.

ALSO READ: CM Nitish Meeting: भारत-पाक तनाव के बीच एक्शन में सीएम नीतीश, पूर्णिया में करेंगे रिव्यू मीटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >