502 पाउच शराब के साथ पांच गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर यदु टोला में की गयी छापेमारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा धंधेबाज नोखा (रोहतास) : मुख्य बाजार में सर्वोदय नगर से 502 देशी पाउच के साथ एक महिला सहित पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि सर्वोदय नगर से पुलिस को शराब […]

गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर यदु

टोला में की गयी छापेमारी
पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा धंधेबाज
नोखा (रोहतास) : मुख्य बाजार में सर्वोदय नगर से 502 देशी पाउच के साथ एक महिला सहित पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि सर्वोदय नगर से पुलिस को शराब की बिक्री की सूचना मिली. इस पर पुलिस ने जाल बिछाया, जिसमें एक घर में छापेमारी में कौशल किशोर, पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, पीकू देवी, भवरह टोला के राजेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इनसे पूछताछ में यदु टोला के ईश्वर चौधरी उर्फ लाल जी द्वारा देसी शराब की आपूर्ति करने की बात सामने आयी है. उसको पकड़ने के लिए रविवार की रात्रि में छापेमारी की गयी लेकिन वह भाग निकला.
पुलिस सूत्रों के अनुसार इनके घर पर शराब की बिक्री की सूचना पर कई बार छापेमारी की गयी थी. लेकिन शराब नहीं मिली थी.
इस बार पुलिस ग्राहक बन कर जाल बिछायी थी, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >