डेहरी : रामनवमी के मौके पर शहर में बुधवार को दिन के तीन बजे से रात 9 बजे तक जुलूस निकालने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गयी है. एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने व पटाखा छोड़ने पर पूर्ण पाबंदी रहेगा. जुलूस के दौरान सीआरपीएफ व एसटीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात किये गये हैं.
जुलूस की वीडियोग्राफी भी प्रशासन द्वारा करायी जायेगी. आपसी भाईचारा व मिल्लत का मिसाल पेश करने वाले शहर के निवासियों द्वारा शांति पूर्ण ढंग से जुलूस का कार्यक्रम पूरा कराया जायेगा.
