अवैध कोयले से लदे 24 ट्रक पकड़े गये

सासाराम : लगभग 28 लाख रुपये मूल्य के कोयले लदे 24 ट्रकों को रोहतास पुलिस ने रविवार को जब्त किया. उक्त कार्रवाई एसपी के निर्देश पर करगहर, शिवसागर, मॉडल व मुफस्सिल थाना सासाराम व अगरेर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सासाराम-करगहर रोड में बाराडीह गांव से लेकर केनार तक के बीच […]

सासाराम : लगभग 28 लाख रुपये मूल्य के कोयले लदे 24 ट्रकों को रोहतास पुलिस ने रविवार को जब्त किया. उक्त कार्रवाई एसपी के निर्देश पर करगहर, शिवसागर, मॉडल व मुफस्सिल थाना सासाराम व अगरेर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सासाराम-करगहर रोड में बाराडीह गांव से लेकर केनार तक के बीच में ट्रकों को पकड़ा. पुलिस की जांच में ट्रक चालकों द्वारा चालान नहीं दिखाने पर ट्रकों को जब्त किया. जब्त ट्रकों के चालकों से मिली सूचना पर पुलिस ने डेहरी कोल डिपो में एक धर्मकांटा व कुछ दुकानों की जांच की. समाचार लिखे जाने तक डेहरी कोलडिपो में किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है.

इस संबंध में एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से बिना कागजात के कोयला लदे ट्रक सासाराम-करगहर रोड से उत्तरप्रदेश के मंडियों में जा रहे हैं. अवैध कोयला लदे ट्रकों को पकड़ने के लिए करगहर, शिवसागर, मॉडल व मुफस्सिल थाना सासाराम व अगरेर थाना को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई में लगभग 28 लाख रुपये के कोयले जब्त किये गये. वाणिज्यकर विभाग कोयले के कागजात की जांच कर रहा है. कोयला लदे ट्रकों को शिवसागर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रखा गया है. उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >