बिहार: दो बेटियों संग महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

सासाराम: रोहतास जिले के अकरहियां गांव के निकट सोमवार को एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के कारण मृतक महिला ने अपनी दो पुत्रियों को साथ लेकर सासाराम-पटना सवारी गाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. नोखा थाना प्रभारी मो. […]

सासाराम: रोहतास जिले के अकरहियां गांव के निकट सोमवार को एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के कारण मृतक महिला ने अपनी दो पुत्रियों को साथ लेकर सासाराम-पटना सवारी गाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.

नोखा थाना प्रभारी मो. अकरम अंसारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सासाराम-आरा रेल लाइन पर नोखा स्टेशन के समीप यह घटना हुई. मो. अंसारी ने बताया कि मरने वालों में भलुआही गांव निवासी राकेश चौधरी की पत्नी मुन्नी देवी और उनकी दो पुत्रियां प्रीति कुमारी (03) और सीटू कुमारी (10 माह) शामिल हैं.

मो. अंसारी ने बताया कि तीनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है. मो. अंसारी ने बताया कि शुरुआती छानबीन के दौरान महिला के आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद दिख रहा है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >