राजमिस्त्री की मौत से सेलाश में पसरा मातम

कोचस : रोहित शर्मा राजमिस्त्री के रुप में विगत कुछ ही वर्षो में गांव और क्षेत्र का चहेता बन गया था. सेलास में दैनिक मजदूरी के रुप में बाहर जाकर कमानेवाले युवकों को एकत्रित कर क्षेत्र में ही भवन निर्माण में कार्य उपलब्ध करा देता था. इस कारण लगभग एक सौ के आसपास राजमिस्त्री और […]

कोचस : रोहित शर्मा राजमिस्त्री के रुप में विगत कुछ ही वर्षो में गांव और क्षेत्र का चहेता बन गया था. सेलास में दैनिक मजदूरी के रुप में बाहर जाकर कमानेवाले युवकों को एकत्रित कर क्षेत्र में ही भवन निर्माण में कार्य उपलब्ध करा देता था. इस कारण लगभग एक सौ के आसपास राजमिस्त्री और दैनिक मजदूर का एक समूह बना लिया था.

इससे गांव के लोग शकून की जिंदगी व्यतित कर रहे थे. रोहित की असामयिक मृत्यु से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. समाजसेवी रासबिहारी राय, ललन प्रसाद वर्मा आदि ने मृत राजमिस्त्री के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से आर्थिक सहायता की राशि दिलाने की मांग जिला और प्रखंड प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >