रोहतास : दो बहनों की ट्रेन से कटकर हुई मौत, खुदकुशी या हादसा जांच में जुटी पुलिस

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला के सासाराम में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगी बहने की मौत हो गयी. घटना सासाराम के तकिया गुमटी के पास की है. जहां, शुक्रवार को रेलवे पटरी पार करने के दौरान एक मालगाड़ी से कटकर दो सगी बहनों की मौत हो गयी. दोनों युवती सासाराम के […]

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला के सासाराम में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगी बहने की मौत हो गयी. घटना सासाराम के तकिया गुमटी के पास की है. जहां, शुक्रवार को रेलवे पटरी पार करने के दौरान एक मालगाड़ी से कटकर दो सगी बहनों की मौत हो गयी. दोनों युवती सासाराम के नोखा के रूपहथा गांव की रहने वाली थी, जो सासाराम में ननिहाल में रह कर पढ़ाई करती थी. मरने वालों में कोमल कुमारी (18) व सोनम कुमारी (16) शामिल है.

मृतका कोमल कुमारी व सोनम कुमारी के दादा सुदामा सिंह ने बताया कि दोनों युवती सासाराम के शंकर महाविद्यालय में इंटर में पढ़ती थी. दोनों सासाराम में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई करती थी. दोनों बहनें रेल लाइन पार कर रही थी तभी ट्रेन की चपेट में आ गयी. घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है. सासाराम जीआरपी थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है. रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम सासाराम सदर अस्पताल में कराकर परिजन को सौंप दिया है और घटना की जांच में जुटी है. अंदेशा यह भी व्यक्त किया जा रहा है कि दोनों बहनों ने किसी कारण से खुदकुशी भी की हो. वहीं, लोगों का कहना है कि जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश में यह हादसा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >