कर्मचारियों को बंधक बना चार लाख रुपये लूटे

बिक्रमगंज (रोहतास) : सासाराम रोड में पटेल कॉलेज के पास बंधन बैंक की शाखा से सोमवार की देर शाम चार लाख की लूट हुई. यह लूट तब हुई, जब बैंककर्मी अपना काम निबटा कर बैंक का मुख्य शटर बंद कर रहे थे. तभी चार हथियार बंद अपराधी पहुंचे और सभी बैंककर्मियों को कब्जे में लेकर […]

बिक्रमगंज (रोहतास) : सासाराम रोड में पटेल कॉलेज के पास बंधन बैंक की शाखा से सोमवार की देर शाम चार लाख की लूट हुई. यह लूट तब हुई, जब बैंककर्मी अपना काम निबटा कर बैंक का मुख्य शटर बंद कर रहे थे. तभी चार हथियार बंद अपराधी पहुंचे और सभी बैंककर्मियों को कब्जे में लेकर बैंक की तिजोरी में रखे चार लाख रुपये ले भागे.

जाते-जाते सभी कर्मियों को बैंक में ही बंधक बना बाहर से ताला बंद कर आराम से चलते बने. घटना करीब शाम 6:30 की है. घटना की सूचना बैंक के प्रबंधक मानिक कुमार ने फोन कर अपने वरीय अधिकारी को दी. फिर थाने को घटना की सूचना करीब नौ बजे दी गयी. सूचना पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अकरम अंसारी ने पहुंच कर छानबीन शुरू की.

सासाराम रोड स्थित पटेल कॉलेज के समीप है बंधन बैंक
चार हथियार बंद लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
काम निबटा कर बैंक का शटर गिराते समय कर्मचारियों को बनाया बंधक
घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने की छानबीन
पुलिस ने कई बार जताया है एतराज
बैंक की शाखा आरा-सासाराम रोड पर थाना चौक से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर है. इस जगह अभी बहुत ही कम आबादी है. इस पर कई बार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने अपनी नाराजगी जतायी है. बावजूद इसके बैंक शाखा घनी आबादी में स्थानांतरित नहीं हुआ. उनका कहना है कि बैंक का शाखा स्थल सही नहीं है और न ही बैंक के अधिकारियों ने पुलिस प्रोटेक्शन की कभी मांग की. उस स्थिति में बैंक की हिफाजत पुलिस के लिए काफी चुनौती भरा है. हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >