पांच पुलिसकर्मियों व ईई की वेतन निकासी पर रोक

सासाराम कोर्ट : एडीजे-8 दीनानाथ सिंह की अदालत ने एनडीपीएस से जुड़े मामले में डालमियानगर थाना कांड संख्या 437/15 में गवाही के लिए उपस्थित नहीं होने पर कार्यपालक अभियंता (ईई) सोन कमांड, डिहरी तरुण कुमार साह, दारोगा राजेश कुमार, दारोगा सह अनुसंधानकर्ता कृष्णा महतो, सिपाही मंटु कुमार, गिरिजा शंकर व नंद कुमार के वेतन निकासी […]

सासाराम कोर्ट : एडीजे-8 दीनानाथ सिंह की अदालत ने एनडीपीएस से जुड़े मामले में डालमियानगर थाना कांड संख्या 437/15 में गवाही के लिए उपस्थित नहीं होने पर कार्यपालक अभियंता (ईई) सोन कमांड, डिहरी तरुण कुमार साह, दारोगा राजेश कुमार, दारोगा सह अनुसंधानकर्ता कृष्णा महतो, सिपाही मंटु कुमार, गिरिजा शंकर व नंद कुमार के वेतन निकासी पर रोक का आदेश पारित किया है.

गौरतलब है कि 16 सितंबर 2015 को मौनिया बिगहा चौक डालमियानगर में कपसियां निवासी अवधेश कुमार के पास से भारी मात्रा में गांजे के बरामदगी से जुड़े इस मामले में गवाहों की गवाही के लिए मुकदमा सत्र न्यायालय में लंबित चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >