नालंदा से आयी महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप

रुद्रपुरा आदर्श कुष्ठ निवारण अस्पताल में करा रही थी इलाज एसडीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की लगायी गुहार डेहरी कार्यालय : प्रखंड क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर रुद्रपुरा गांव के समीप आदर्श कुष्ठ निवारण अस्पताल में इलाज करा रही नालंदा सेखडा बिगहा की रूबी देवी ने अस्पताल के कथित ड्रेसर अनिल सिंह पर […]

रुद्रपुरा आदर्श कुष्ठ निवारण अस्पताल में करा रही थी इलाज

एसडीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की लगायी गुहार
डेहरी कार्यालय : प्रखंड क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर रुद्रपुरा गांव के समीप आदर्श कुष्ठ निवारण अस्पताल में इलाज करा रही नालंदा सेखडा बिगहा की रूबी देवी ने अस्पताल के कथित ड्रेसर अनिल सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़ित ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में कहा गया है कि अस्पताल में इलाज के लिए वह भर्ती थी. वहां पैर में पट्टी बांधते समय ड्रेसर छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध करते हुए शोर मचाया. इसके बाद अस्पताल के सभी कर्मी व चिकित्सक उस ड्रेसर को बचाने के लिए उन्हें जबरन अस्पताल से भगा दिया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की पहले भी कई घटनाएं अस्पताल में घट चुकी हैं. महिला ने एसडीएम से आरोप की सत्यता की जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >