डिहरी-नासरीगंज को जोड़नेवाला पुल टूट कर गिरा

नासरीगंज (रोहतास) : नगर पंचायत स्थित थाना मोड़ के समीप डिहरी-नासरीगंज को जोड़नेवाला नहर पुल आधी रात को ध्वस्त हो गया. पुल ध्वस्त होने की वजह से पूरे दिन आवागमन बाधित रहा. इस पूल के सहारे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग नासरीगंज बाजार करने के लिए आते-जाते थे. नगर पंचायत सहित प्रखंड के […]

नासरीगंज (रोहतास) : नगर पंचायत स्थित थाना मोड़ के समीप डिहरी-नासरीगंज को जोड़नेवाला नहर पुल आधी रात को ध्वस्त हो गया. पुल ध्वस्त होने की वजह से पूरे दिन आवागमन बाधित रहा. इस पूल के सहारे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग नासरीगंज बाजार करने के लिए आते-जाते थे. नगर पंचायत सहित प्रखंड के हरिहारगंज, जमालपुर, अतिमि, महदेवा, खिरीआंव, मंगराव के भी लोग डिहरी के बस पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर आते-जाते थे.

इस पुल के सहारे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्रा पढ़ने के लिए आते- जाते थे. जानकारों की माने तो इस पुल का निर्माण अंग्रेजो के शासन में वर्ष 1858 में कराया गया था. नगर प्रशासन के द्वारा लगभग पांच साल पूर्व में ही इस पुल की क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गयी थी. शिकायत तो दर्ज करा दी गयी थी लेकिन विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इस कारण यह पुल टूट कर गिर गया. ये बड़ी घटना रात में घटी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं भाजपा नेता सिकंदर सिंह ने कहा कि जब पुल क्षतिग्रस्त था, तो इस पर भारी वाहन का आना- जाना प्रशासन को बंद कराना चाहिए था. इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी इसमें दोषी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >