बीडीओ की बैठक का प्रमुख ने किया बहिष्कार

बीडीसी के साथ बैठक से उठ कर चली गयीं, शौचालय का पैसा नहीं मिलने पर जताया विरोध अकबरपुर : प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ द्वारा 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए बुलायी गयी बैठक में का प्रखंड प्रमुख दिव्या भारती ने बहिष्कार किया. उन्होंने कहा कि ढाई माह पहले हमारा प्रखंड […]

बीडीसी के साथ बैठक से उठ कर चली गयीं, शौचालय का पैसा नहीं मिलने पर जताया विरोध

अकबरपुर : प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ द्वारा 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए बुलायी गयी बैठक में का प्रखंड प्रमुख दिव्या भारती ने बहिष्कार किया. उन्होंने कहा कि ढाई माह पहले हमारा प्रखंड ओडीएफ घोषित हो चुका है, फिर भी शौचालय का पैसा गरीबों को नहीं मिला है. इसका मैं विरोध करती हूं और मानव शृंखला में भाग नहीं लेने का आह्वान करती हूं. वहीं बीडीओ अनिल कुमार ने बैठक में शामिल बाकी जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, जीविका आदि से अपील किया कि पिछले मानव शृंखला का भी रिकॉर्ड हम लोग इस मानव शृंखला यानी 21 जनवरी को बनायेंगे जो दहेज प्रथा, नशा मुक्त व बाल विवाह के विरुद्ध बनाया जा रहा है.
मानव शृंखला बनाया जायेगा उसमें सभी लोगों की भागीदारी अनिवार्य है, जिसमें ��भी स्कूली बच्चे, सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी व अन्य विभागों के सहयोग से रोहतास प्रखंड जिले में अच्छा संदेश जा सकता है. बैठक में बीईओ रामगति बैठा, बीपीआरो नेसार अहमद, चंद्रकांत पांडे, मुखिया संघ अध्यक्ष संतोष कुमार भोला, उप सरपंच कमलेश सिंह यादव, रिंकू सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >