पाइप बदल कर जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

नगर पर्षद प्रशासन ने शहर में जलवाये अलाव सासाराम सदर : इन दिनों तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाने लगा है. हर व्यक्ति घर में दूबकने पर मजबूर होने लगे है. ठंड के प्रकोप से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी को देखते […]

नगर पर्षद प्रशासन ने शहर में जलवाये अलाव

सासाराम सदर : इन दिनों तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाने लगा है. हर व्यक्ति घर में दूबकने पर मजबूर होने लगे है. ठंड के प्रकोप से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी को देखते हुए नप प्रशासन ने कुछ सक्रिय हुई है.
गुरुवार को नप प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर अलाव जलवाये. शहर के काली स्थान, कचहरी, लोहिया पोस्टऑफिस चौक, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, चौक बाजार, बौलिया रोड, बैंक कॉलोनी, वस्ती मोड़ सहित शहर के विभिन्न गलियों व मुहल्लों में अलाव जलायी. इस आलोक नप कार्यपालक पदाधिकारी कुमार हिमानी ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.
जिससे लोगों को ठंड के परेशानी से थोड़ी राहत मिले. उन्होंने कहा कि इन दिनों लगातार तापमान में गिरावट के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. ठंड को देखते हुए आगे भी अलाव की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए संबंधित अधिकारी व कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >