30 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

दिनारा (रोहतास) : नये साल के पहले दिन ही पुलिस को शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ मिली है. दिनारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर स्थित चितांव गांव से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. जानकारी देते हुए दिनारा थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि […]

दिनारा (रोहतास) : नये साल के पहले दिन ही पुलिस को शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ मिली है. दिनारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर स्थित चितांव गांव से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. जानकारी देते हुए दिनारा थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिगु पासवान के घर पर सोमवार देर शाम छापेमारी की गयी. जहां से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. उक्त पेटी में 14 सौ 40 बोतल अरुणाचल प्रदेश में निर्मित 180 एमएल के नैनो अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. अंधेरे का लाभ उठा गृहस्वामी बिगु पासवान मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >