अमृतसर के जत्थे ने किया चाचा फग्गुमल गुरुद्वारे का दर्शन

सासाराम ऑफिस : गुरुगोविंद सिंह महाराज की पावन 350वां शताब्दी समारोह के शुकराना व 351वां प्रकाश पर्व पर बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा धर्म प्रचार प्रबंध कमेटी, अमृतसर के सेकेट्री सरदार सिंह अपने जत्थे के साथ चाचा फग्गुमल का दर्शन किये. उन्हें शिरोपा व गुरुद्वारा साहेब की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया. लंगर छकने के बाद […]

सासाराम ऑफिस : गुरुगोविंद सिंह महाराज की पावन 350वां शताब्दी समारोह के शुकराना व 351वां प्रकाश पर्व पर बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा धर्म प्रचार प्रबंध कमेटी, अमृतसर के सेकेट्री सरदार सिंह अपने जत्थे के साथ चाचा फग्गुमल का दर्शन किये. उन्हें शिरोपा व गुरुद्वारा साहेब की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया. लंगर छकने के बाद वे पटना साहिब की तरफ कूच कर गये. अतिथियों के स्वागत में सरदार सर्वजीत सिंह खालसा, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार सुमेर सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार सतप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे.
गुरुपर्व पर तीन दिन निकलेगी प्रभातफेरी
सासाराम शहर. गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व पर 21, 22 व 23 को प्रभातफेरी का आयोजन होगा. संगत सुबह 4:30 बजे झुलते निशान साहिब जी के साथ गुरुद्वारा प्रांगण से निकलेगी और नवरत्न बाजार, सोनापट्टी, धर्मशाला चौखंडी होते हुए गुरु के बाग में मत्था टेकते हुए वापस गुरु का बाग जहां विशेष दीवान लगेगी पहुंचेगी. इस वर्ष प्रभातफेरी का समापन गुरुबाग में ही होगा. संगत के सत्कार में जलपान की व्यवस्था की गयी है. इधर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुपर्व के अवसर पर विभिन्न सुविधा व मांगों को लेकर डीएम को एक ज्ञापन सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >