जनसमस्याओं को लेकर मुखिया संघ ने दिया धरना

आक्रोश . केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी नोखा/दिनारा (रोहतास) : जनसमस्या को लेकर मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को धरना दिया. इसकी अध्यक्षता अशोक भारती ने की और संचालन जितेंद्र कुमार ने किया. धरने में शौचालय निर्माण के बाद भुगतान न होने, पेंशन, केरोसिन, कन्या विवाह लाभ योजना, पारिवारिक […]

आक्रोश . केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

नोखा/दिनारा (रोहतास) : जनसमस्या को लेकर मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को धरना दिया. इसकी अध्यक्षता अशोक भारती ने की और संचालन जितेंद्र कुमार ने किया. धरने में शौचालय निर्माण के बाद भुगतान न होने, पेंशन, केरोसिन, कन्या विवाह लाभ योजना, पारिवारिक लाभ, राशन कार्ड, कबीर अंत्येष्टि का भुगतान, बालू गिट्टी की समस्या सहित कई समस्याओं को लोगों ने उठाया. इसमें स्थानीय पदाधिकारियों के कार्यों की आलोचना की गयी.
मौके पर चितरंजन तिवारी, कमलेश चौधरी, दयानंद सिंह, गांधी चौधरी, रमेश चौधरी, प्रमोद, शिव कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अशरफ अली, विश्वनाथ सिंह, बीडीसी अख्तर जमाल, सरपंच विनोद सिंह, योगेश सिंह सहित कई लोग थे. दिनारा प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखिया संघ के बैनर तले बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. वक्ताओं ने धरने में लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनता परेशान है. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राशन- केराेसिन के नये आवेदन के नाम पर गरीब जनता को खेती-बाड़ी छुड़वा कर आरटीपीएस के काउंटर पर खड़ा करा दिया गया है. आवेदन में आधारकार्ड के साथ निवास प्रमाणपत्र एवं शपथपत्र लगाये जाने की बाध्यता गरीबों को आर्थिक एवं शारीरिक रूप से परेशान कर रही है. उन्होंने बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद पर जनता की समस्याओं को अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया संघ के विरोध के बावजूद 22 पंचायतों की जनता को आवेदन जमा करने के लिए मात्र एक काउंटर खोला गया है. उच्च पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद शौचालय की अनुदान राशि लाभार्थियों के खाते में आज तक नहीं डाला गया. धरना को संबोधित करनेवालों में मुखिया मुरलीधर दुबे, रामू चौधरी, सोनू कुमार, धनंजय राय, पारसनाथ राय सहित राजेश कुशवाहा, बनारसी साह सहित सभी पंचायत के मुखिया शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >