विभिन्न मांगों को लेकर जनवादी ऑटो संघ की हुई बैठक
नगर पर्षद नहीं कर रही पार्किंग की व्यवस्था
सासाराम शहर : शहर के बेदा डाभ के पास मंगलवार को जनवादी ऑटो संघ की बैठक हुई. बैठक में ऑटो चालकों पर हो रहे अत्याचार, मनमानी शुल्क वसूली, पार्किग की कमी, ठेकेदारों द्वारा दुर्व्यवहार, प्रशासनिक मनमानी आदि बातों पर चर्चा हुई. बैठक पर ऑटो संघ यूनियन के अध्यक्ष दिलशेर बेग ने कहा कि आये दिन ऑटो चालकों को प्रताड़ित किया जा रहा है. नगर पार्षद द्वारा निर्धारित शुल्क देने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं दिया जा रहा है. निर्धारित शुल्क किसी कारणवश न चुकाने पर सौ से दो सौ रुपये का आर्थिक दंड लगाया जा रहाहै.
ऑटो को सिर्फ नगर पार्षद के पास दी पार्किंग करने का सुचारू व्यवस्था है. जो कि वह जगह छोटा पड़ने से ऑटो पार्किंग में दिक्कत होती है. हमारी मांग नगर पार्षद से है कि हमें उचित पार्किंग व्यवस्था व बीच रोड पर पैसा वसूली की रोक, ठेकेदारों द्वारा प्रताड़ित बंद करने की है.
उक्त मांग नहीं मानने पर नुक्कड़ सभा व रोड जाम किया जायेगा. बैठक में दिनेश सिंह, संतोष चौबे, राजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अंजनी बिंद, महेंद्र शर्मा, पप्पू सुमन आदि उपस्थित थे. नगर पार्षद के कार्यपालक अधिकारी कुमारी हिमानी ने कहा कि चार दिन में हर जगह पार्किंग का दो-दो बोर्ड लगा दिया जायेगा. जहां बोर्ड रहेगा वहीं पर शुल्क लगाया जायेगा जो ऑटो रोड पर जा रहा है उसे रोका नहीं जायेगा.
