स्टैंडों से बढ़ी सड़क जाम की समस्या

स्कूली बस सहित आम जनता को भी जाम से होती है परेशानी लोगों ने किया अवैध ऑटो स्टैंड को सड़कों से हटाने की मांग डेहरी कार्यालय : शहर के प्रमुख सड़कों पर कई जगह अवैध ढंग से ऑटो स्टैंड बनाये जाने के कारण लगनेवाले जाम से आमजन परेशान है. सब कुछ देखते व जानते हुए […]

स्कूली बस सहित आम जनता को भी जाम से होती है परेशानी
लोगों ने किया अवैध ऑटो स्टैंड को सड़कों से हटाने की मांग
डेहरी कार्यालय : शहर के प्रमुख सड़कों पर कई जगह अवैध ढंग से ऑटो स्टैंड बनाये जाने के कारण लगनेवाले जाम से आमजन परेशान है. सब कुछ देखते व जानते हुए भी प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है.
शहर में मुख्य सड़क, कैनाल रोड, स्टेशन रोड, थाना चौक, पाली रोड आदि इलाकों में बने उक्त अवैध ऑटो स्टैंडों के कारण वहां बेतरतीब ढंग से ऑटो के खड़े किये जाने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है.
कई बार तो उस जाम में एंबुलेंस व स्कूली बसों के फंसने के कारण बहुत समस्या होती है. ऐसी स्थिति में उक्त स्थल से लोगों का गुजरना काफी कष्टकर हो जाता है. जाम में फंसे लोग कभी अपने आप को तो कभी स्थानीय प्रशासन को कोसते हैं. लोगों का कहना है कि शहर में वाहनों के परिचालन की संख्या में प्रतिदिन अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो रही है.
जबकि, प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई प्रयास होता नहीं दिख रहा है. शहर में ट्रैफिक पुलिस की चौक-चौराहों पर कोई व्यवस्था नहीं है. नगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले उक्त इलाकों में कभी कभार पेट्रोलिंग की गाड़ी घुमती है.
पुलिस कर्मियों द्वारा बेतरतीब ढंग से खड़े किये गये ऑटो चालकों को हिदायत भी दी जाती है, लेकिन पुलिस के वाहन के हटते ही पहले की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. अब ऐसी परिस्थिति में सड़क का जाम होना शहर में रूटीन कार्य से बन गया है. लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों द्वारा ऑटो चालक के रूप में कार्य किये जाने के कारण शहर में अक्सर दुर्घटनाएं भी होती है. अधिकतर ऑटो चालक या तो नाबालिग हैं या फिर उनके पास वाहन को चलाने का कोई लाइसेंस नहीं है, लेकिन कभी भी प्रशासन द्वारा उनकी चेकिंग नहीं किये जाने के कारण इनका मनोबल बढ़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >