पीरो नगर में ओडीएफ अभियान सुस्त

पीरो : पीरो नगर पंचायत प्रशासन की शिथिलता के कारण पीरो नगर को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान गति नहीं पकड़ पाया है. यहां इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विकास मित्रों सहित अन्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है, पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी […]

पीरो : पीरो नगर पंचायत प्रशासन की शिथिलता के कारण पीरो नगर को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान गति नहीं पकड़ पाया है. यहां इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विकास मित्रों सहित अन्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है, पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से लेकर अन्य कर्मियों द्वारा इस कार्य में कोई खास रुचि नहीं दिखायी जा रही है.

धरातल पर इस अभियान की स्थिति यह है कि वैसे परिवार के लोग जिनके घरों में शौचालय नहीं है, वे सरकार प्रायोजित योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इन्हें अनुदान की राशि उपलब्ध नहीं कराये जाने से ओडीएफ अभियान को धक्का लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >